दिल्ली चुनाव: केजरीवाल नहीं दे पाएंगे वोट, NGO ने दी चुनौती
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, लोगों से वोट मांग रहे हैं, बहुमत देने की अपील कर रहे हैं, लेकिन जो केजरीवाल लोगों से वोट मांग रहे हैं वो खुद दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के निवासी नहीं हैं, ऐसे में उन्हें दिल्ली में वोट करने का आधिकार नहीं हैं। ये दावा किया है मौलिक भारत नाम के एनजीओ ने। इस एनजीओ ने केजरीवाल के एक आवेदन को चैलेंज किया है और चुनाव आयोग को इस बावत चिट्ठी लिखी है।

दरअसल केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर अपने मतदाता पहचान पत्र पर अपना पता दिल्ली में करवाने के लिए आवेदन दिया था। केजरीवाल ने इस आवेदन में दिल्ली की बीके दत्त कॉलोनी का पता दिया है, लेकिन इस एनजीओ ने चुनाव आयोग को आवेदन लिखकर निवेदन किया है कि केजरीवाल के वोटर आईडी कार्ड न दी जाए।
13 जनवरी को चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में एनजीओ ने केजरीवाल के आवेदन को चैलेंज किया है। आपको ये बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले भी अपना पता बदलने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने केजरीवाल का पता तिलक मार्ग से रफी मार्ग स्थित विट्ठलभाई पटेल हाउस का पता दिया था, लेकिन उन्होंने बाद में ये आवेदन वापस ले लिया। केजरीवाल के इस कदम पर भाजपा ने उनपर करारा हमला किया था।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि केजरीवाल को पुलिस सुरक्षा तो गाजियाबाद पुलिस देती है और वो दावा करते हैं कि वो दिल्ली में रहते हैं। अब केजरीवाल के आवेदन का विरोध मौलिक भारत ट्रस्ट नाम की एनजीओ ने किया है। एनजीओ का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस से मिले आरटीआई के जवाब में ये पता चला है कि केजरीवाल ने खुद कहा है कि वो कौशांबी(गाजियाबाद) में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications