ब्यूटी विद ब्रेन IPS हैं Navjot Simi, ऑफिस में ही IAS तुषार सिंगला से की थी लव मैरिज, देखें Pics
नई दिल्ली। सप्ताहभर पहले यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी किया। इस बार यूपीएससी परीक्षा पास करने वालों में एक नाम ने पूरे देश को चौंका दिया। नाम है ऐश्वर्या श्योराण का। वजह ये है कि ऐश्वर्या ने मॉडलिंग से ब्रेक से लेकर 93वीं रैंक हासिल करते हुए यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया है।

ऐश्वर्या से पहले सिमी ने पाई सफलता
ब्यूटी विद ब्रेन ऐश्वर्या श्योराण राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ ब्लाक के गांव चुम्बकिया ताल के रहने वाले आर्मी अधिकारी अजय श्योराण की बेटी हैं। ऐश्वर्या से पहले भी कई खूबसूरत युवतियों ने फिल्मों या मॉडलिंग में कॅरियर बनाने की बजाय भारतीय प्रशासनिक सेवा को प्राथमिकता दी है। ऐसा ही एक नाम है डॉ. नवजोत सिमी ।

कौन है आईपीएस नवजोत सिमी
आईपीएस नवजोत सिमी पंजाब की रहने वाली है। पंजाब के गुरदासपुर में 21 दिसम्बर 1987 को सिमी का जन्म हुआ है। सिमी बिहार कैडर की वर्ष 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। ये अपनी कार्यशैली के अलावा अपने लुक्स के लिए भी काफी चर्चित हैं। सोशल मीडिया में अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता
सिमी बेहद होनहार हैं। वर्ष 2016 में इन्होंने पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जबकि सिमी का ख्वाब आईपीएस बनना था। इसके बाद सिमी यूपीएससी के साक्षात्कार तक पहुंची, मगर सफलता दूसरे प्रयास में मिली। 735वीं रैंक हासिल करते हुए सिमी आईपीएस बन गई।

सिमी नवजोत की शिक्षा
सिमी नवजोत की शुरुआती शिक्षा पंजाब के पाखोवाल के पंजाब मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई। जुलाई 2010 में सिमी ने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, लुधियाना से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री प्राप्त की। यूपीएससी की परीक्षा के लिए सिमी ने नई दिल्ली के वाजी राज कोचिंग संस्थान से कोचिंग की।

पश्चिम बंगाल के आईएएस से हुआ प्यार
सिमी नवजोत की यूपीएससी में कामयाबी के साथ-साथ उसकी शादी भी देशभर की सुर्खियों में रही। दरअसल, सिमी ने आईएएस तुषार सिंगला से वर्ष 2020 के वैलेंटाइन के दिन लव मैरिज की थी। तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल कैडर के वर्ष 2015 बैच के आईएएस है। बताया जाता है कि तुषार भी पंजाब के रहने वाले हैं।

सिमी-तुषार ने दफ्तर रचाई शादी
जब इन्होंने लव मैरिज की तब सिमी बिहार के पटना में एसीपी और तुषार पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एसडीओ के रूप में कार्यरत थे। दोनों अपने काम की व्यस्तता के कारण शादी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। ऐसे में 14 फरवरी 2020 को सिमी पटना से हावड़ा पहुंची और तुषार के कार्यालय में ही दोनों ने शादी रचा ली।

विधानसभा चुनाव के बाद देंगे शानदार पार्टी
सिमी और तुषार ने बेहर सादे समारोह में लव मैरिज की। तुषार फॉर्मल पोशाक में थे जबकि सिमी ने लाल साड़ी पहन रखी थी। दोनों ने करीबियों की मौजदूगी में शादी रचाई और मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाई। साथ ही सिमी के पति आईएएस तुषार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 समाप्त होने के बाद ग्रैंड पार्टी देने का वादा भी किया।
Recommended Video

एक साल से कर रहे थे डेट
वैलेंटाइन डे के मौके पर लव मैरिज करने के बाद के नवजोत ने कहा कि उन्होंने तुषार के साथ प्रेम विवाह बेहद सादगी से किया है, मगर शानदार रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें सभी रिश्तेदारों व दोस्तों को बुलाएंगे। सिमी ने बताया कि तुषार और उसकी शादी से एक साल पहले मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications