वोट के लिए बाबा रामदेव के साथ अब योग सिखाएंगे मोदी

मोदी बाबा रामदेव के योग शिविर में रविवार को योग करते नजर आएंगे। दरअसल बाबा रामदेव ने 23 मार्च को शहीदी दिवस के मौके पर दिल्ली के रामलीला मैदान में योग महोत्सव का आयोजन किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि इस आयोजन का मकसद योग की परंपरा को राष्ट्र में स्थापित करना है। बाबा के इस योग शिविर में भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी भी योग करेंगे। मोदी के इस योग के बदले में बाबा रामदेव वाराणसी में मोदी के लिए प्रचार करेंगे।
Did You Know: मोदी प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठकर योग करते हैं।
योग शिविर में मोदी के मौजूद रहने के वादे से खुश रामदेव ने भाजपा के साथ मतभेद की बात से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि योग गुरु ने भाजपा को 30 उम्मीदवारों की लिस्ट थमायी थी, लेकिन भाजपा ने उनके कोई भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिये। जिसके बाद से रामदेव भाजपा से काफी नाराज चल रहे थे, लेकिन योग शिविर में मोदी के आने की बात से अब वो शांत हो गए है और मोदी के लिए प्रचार करने को भी तैयार हो गए हैं।
Did You Know: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी योग को जीवन का अभिन्न अंग मानते है। मोदी भले रात में कितनी भी देर तक काम क्यों न कर रहे हो, लेकिन प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठकर वो योग जरुर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications