नीलकेणी को PM उम्मीदवार बनाना कांग्रेस के लिए सुसाइड: जेडीयू

हलांकि खुद नंदन नीलकेणि ने माना कि ये खबर बकबास है। इसमें कोई सत्यता नहीं है। लेकिन उड़ रही इन खबरों के बीच जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी ने पार्टी को एक सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा कि अगर अगले लोकसभा चुनाव के लिए नंदन नीलकेणी को अपना पीएम उम्मीदवार बनाया तो यह पार्टी के लिए आत्माहत्या करने के बराबर होगा। शिवानंद तिवारी ने कहा कि नंदन नीलकेणि की राजनीतिक समझ कम है उन्हें सिर्फ अंग्रेजी बोलनेवाले लोग ही जानते हैं। ऐसे में अगर पार्टी उन्हें अपनी पीएम उम्मीदवार बनाती है तो मान ले कि कांग्रेस खुदकुशी करने पर आमादा है।
गौरतलब है कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में चारो खाने चित्त हो जाने के बाद कांग्रेस को लगने लगा है कि उन्होंने अगर अपने पीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने में और देर की तो उस का नुकसान उन्हें लोकसभा चुनाव में उटाना पड़ सकता है। ऐसे में कांग्रेस जल्द ही अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। इसी बीच सियासी गलियारे से खबर आई कि पार्टी बहुप्रतीक्षित योजना आधार कार्ड के जनक नंदन नंदन नीलकेणि को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications