कोरोना: दिल्ली में फिर 19 हजार से अधिक नए मरीज, डेढ़ लाख से ज्यादा 18+ उम्र के लोगों को लगा टीका
नई दिल्ली, मई 07। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी यहां 20 हजार के करीब कोविड मरीज सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 341 लोगों ने दम तोड़ा। महामारी के इस संकट में वैक्सीनेशन का अभियान भी तेज कर दिया है। 18 वर्ष की आयु वर्ग से अधिक उम्र वाले लोग का भी वैक्सीनेशन दिल्ली के कई हिस्सों में किया जा रहा है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि अब तक 1.84 लाख युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन का यह तीसरा हफ्ता है, सोमवार को सुबह पांच बजे लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो जाएगी। इस बीच कोरोना को मामलों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं। हालांकि अभी इसे लेकर कोई बैठक या बयान सामने नहीं आया है। पिछले 24 घंटे में सामने आए नए कोरोना मामलों की बात करें तो दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुल 19,832 नए मरीज मिले।
इसी समय अंतराल में 341 मरीजों ने कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ दिया जबकि 19,085 लोग महामारी को मात देकर अपने घर लौटे। अब तक राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 12,92,867 हो चुकी है वहीं, 11,83,093 कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। दिल्ली में कोविड से अब तक कुल 18,739 मौते हुए हैं, जबकि एक्टिक केस की संख्या 91,035 है।
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी से गायों को बचाने के लिए योगी सरकार की पहल, गौशालाओं को चिकित्सा उपकरणों से लैस करने के आदेश
18-45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को लगी वैक्सीन
इस बीच कोरोना टीकाकरण की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा, दिल्ली में, 18-45 वर्ष आयु वर्ग के शुरुआती चार दिनों में 1.84 लाख युवाओं को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। कल शाम तक सभी आयु समूहों में कुल मिलाकर 38.88 लाख लोगों को वैक्सीन मिल चुकी है। बता दें कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी पर भी फिलहाल काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications