केजरीवाल ने सिसोदिया को किया सावधान, कहा मोदी जी कभी भी आपके खिलाफ भेज सकते हैं CBI

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सावधान किया है। केजरीवाल ने सिसोदिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सचेत रहने को कहा है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने सिसोदिया से कहा कि मोदी जी आप के खिलाफ कभी भी सीबीआई भेज सकते हैं।

arvind kejriwal

आपको बता दें कि हाल ही मनीष सिसोदिया द्वारा एक कॉलेज के उद्घाटन के दौरान केजरीवाल ने ट्वीट कर उसे पीएम मोदी से सावधान रहने की सलाह दी थी। उन्होंने ट्वीट किया कि मनीष, तैयार रहना, मोदी जी या तो आपके खिलाफ सीबीआई भेज सकते हैं या घोषणा कर सकते हैं कि आपके पास इस कॉलेज के निर्माण का अधिकार नहीं। "

गौरतलब है कि दिल्ली के द्वारका में दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन के दौरान सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हर साल 12वीं पास करके 2.5 लाख बच्चे निकलते हैं, लेकिन उनमें से 1.25 लाख को दिल्ली यूनिवर्सिटी के उच्च और तकनीकी शिक्षा वाले कॉलेज में एडमिशन मिल पाता है। ऐसे में कॉलेजों की संख्या बढ़ने पर बच्चों को दाखिले में आसानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+