विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी मामले में फंसे आप नेता सोमनाथ भारती

एनएचआरसी के पहल के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले को भीरता से लिया है और दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा, 'सोमनाथ के खिलाफ जो भी कदम उठाने होंगे दिल्ली पुलिस उठाएगी।' गौरतलब है कि जनवरी 2014 में बतौर कानून मंत्री रहते हुए सोमनाथ भारती ने खिड़की एक्सटेंशन में अफ्रीकी महिलाओं के घर छापेमारी की गई थी। भारती खुद आधी रात को वहां गए थे और उनका दावा था कि विदेशी नागरिक ड्रग्स और सेक्स रैकेट चला रहे हैं।
इस चापेमारी के लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस पर दबाव भी बनाया था, लेकिन पुलिस ने वारंट ना होने की बात कहकर छापा मारने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद भारती की पुलिसवालों स बहस हो गई थी। इस हंगामे के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार से भारती के इस्तीफे की भी मांग की गई थी। यही नहीं, उन विदेशी महिलाओं में से एक ने भारती की पहचान की थी। जिसके बाद अब ऱाष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications