Mehreen Qazi ने दी शादी के दूसरे माह की मुबारकबाद, IAS पति अतहर खान ने कमेंट में लिखा- I Love You
यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से तलाक के बाद आईएएस अतहर आमिर खान ने डॉ. महरीन काजी से 1 अक्टूबर 2022 को दूसरी शादी की।
आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान और डॉ. महरीन काजी की शादी हुए दो माह हो चुके हैं। अपनी सगाई से लेकर अब शादी हो जाने के बाद तक भी यह खूबसूरत जोड़ा अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। सोशल मीडिया पर इनकी जो ताजा तस्वीर वायरल हो रही है वो डॉ. महरीन काजी ने शेयर की है।

अतहर महरीन की शादी को दो माह पूरे
दरअसल, डॉ. महरीन काजी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पति आईएएस अतहर आमिर खान की तस्वीर शेयर कर दोनों की शादी को दो माह पूरे होने की खुशी मनाई है। महरीन ने अतहर आमिर खान के लिए अपनी पोस्ट में लिखा कि 'आप जैसे प्यारे, प्यारे और खूबसूरत इंसान के साथ दो महीने से बेहतर क्या है? क्या इसकी तुलना पृथ्वी पर स्वर्ग से की जा सकती है? मुझे और आपको 2 महीने की सालगिरह मुबारक हो'

पोस्ट पर 45 हजार से ज्यादा लाइक
18 घंटे पहले अपडेट की गई डॉ. महरीन काजी की इस इस्टाग्राम पोस्ट को 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 346 यूजर्स ने कमेंट किया है। इन्हीं में से एक कमेंट पति आईएएस अतहर आमिर खान का है। अतहर आमिर खान ने महरीन के लिए लिखा-'मुझे हमेशा इतना धन्य महसूस कराने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं तुमसे प्यार करता हूँ ♥️'

सालियों ने साइन करवाया था मैरिज कॉन्ट्रेक्ट
बता दें कि अतहर आमिर खान व डा. महरीन काजी ने जुलाई 2022 में सगाई की थी। फिर अक्टूबर में शादी कर ली थी। अतहर व महरीन की सगाई के दौरान एक रोचक वाक्या हुआ था, जिसमें अतहर की सालियों ने उनसे एक मैरिज कॉन्ट्रेक्ट नोट साइन करवाया था, जिसमें कई शर्तें लिखी थी। उनमें से एक शर्त थी कि अतहर शादी के बाद में एक बार महरीन को विदेश का दौरा करवाएंगे। अब शादी के दो माह बाद महरीन ने एक तस्वीर शेयर की है, जो नीदरलैंड के एम्स्टर्डम की हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर कह रहे हैं अतहर आमिर ने शादी की एक शर्त पूरी कर दी। वहीं, कुछ उनसे सवाल कर रहे हैं कि विदेश में हनीमून पर हो क्या?

कौन हैं आईएएस अतहर आमिर खान?
अतहर आमिर खान यूपीएससी 2015 के सेकंड टॉपर हैं। अतहर ने साल 2018 में यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी से लव मैरिज की थी। दोनों की शादी दो साल चली और साल 2021 में अतहर व टीना का तलाक हो गया। तलाक के बाद अतहर आमिर खान राजस्थान छोड़ अपने होम कैडर जम्मू कश्मीर चले आए थे। वर्तमान में श्रीनगर में नगर आयुक्त पद पर सेवाएं दे रहे हैं। यहां आने के बाद अतहर आमिर खान ने महरीन काजी से दूसरी शादी की।

कौन हैं डॉ. महरीन काजी?
अतहर आमिर खान की पत्नी महरीन काजी एक डॉक्टर (गायनाकोलॉजिस्ट) हैं। अभी वो दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। उन्होंने यूके और जर्मनी से से मेडिसिन में डिग्री हासिल की है। एक मेडिको होने के अलावा महरीन फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। महरीन काजी महिलाओं से जुड़े ब्रांड्स को बढ़ावा देती हैं। इंस्टाग्राम इनके 379K followers हैं।
IAS अतहर खान से शादी के बाद बढ़ी महरीन की ब्यूटी












Click it and Unblock the Notifications