मनीष तिवारी ने मानी गलती, कहा गडकरी जी I AM SO SORRY

manish tiwari
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव जिस तरह के अपने पड़ाव की ओर बढ़ रहा है उसी तरह से नेताओं को अपनी गलती का अहसास भी होता जा रहा है। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को भी अपनी गलती का अहसास चुनाव के अंतिम पड़ाव में हो गया है। मनीष तिवारी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ आदर्श सोसायटी घोटाले के संदर्भ में लगाए गए आरोपों के लिए उनसे ‘बिना शर्त माफी' मांगी है। उन्होंने लिखित तौर पर गडकरी से मापी मांगी है.।

भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तिवारी ने अदालत में दिए लिखित बयान में गडकरी पर लगाए गए गलत आरोपों के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि भविष्य में वह आदर्श सोसायटी को लेकर उनके बारे में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे जिनसे उनकी बदनामी हो।

आपको बता दें कि मनीष तिवारी ने कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में 10 नवंबर, 2010 को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि गडकरी का आदर्श सोसायटी में बेनामी फ्लैट है। जिसके बाद गडकरी ने इस आरोप का खंडन करते हुए तिवारी से मापी मांगने को कहा था लेकिन ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया।

मामला दर्ज होने के बाद तिवारी ने मुंबई की अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए लिखित माफी मांगते हुए कहा कि आदर्श सोसायटी घोटाले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट देखने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि ‘इस घोटाले में आपका किसी तरह का कोई लेना देना नहीं था।'
तिवारी ने स्वीकार किया कि उन्होंने जो बयान दिया था वह सही तथ्यों पर आधारित नहीं था। गडकरी ने तिवारी की ‘बिना शर्त माफी' के बाद अदालत से कांग्रेस नेता के खिलाफ अपनी याचिका वापस ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+