स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, नर्सरी एडमिशन की नई गाइलाइंस जारी

 nursery admissions
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की जद्दोजहद शुरु होने से ठीक पहले एडमिशन की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। लाखों माता-पिता को स्कूलों की मनमोनी से बचाने के लिए उपराज्यपाल ने नर्सरी एडमिशन की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन से जहां स्कूलों की मनमानी रुकेगी तो वहीं ज्यादा से ज्यादा बच्चों को नर्सरी में दाखिला मिल सकेगा।

नई गाइडलाइन में सबसे खास बात यह है कि इसमें मैनेजमेंट कोटा को पूरी तरह से खत्‍म कर दिया गया है। जिससे की निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगने की पूरी उम्‍मीद है। उपराज्यपाल नजीब जंग देर शाम गाइडलाइंस जारी कर स्कूलों में मैनेजमेंट कोटे को खत्‍म कर स्कूलों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं इस गाइडलाइन से अभिभावकों में खुशी की लहर दौर पड़ी है। मैनेजमेंट के नाम पर लाखों का डोनेशन और सीट कम करने की स्कूलों की ये द लील अब खत्म हो जाएगी।

नयी गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल से नजदीक रहने वाले बच्चों के दाखिले की उम्मीद बढ़ जाएंगी। इस गाइडलाइन में सिर्फ 4 प्वाइंट सिस्टम बनाए गए है। स्कूल के 6 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को 100 में से 70 प्वॉइंट मिलेंगे। सिबिलियन के लिए 20 अंक, ऐलुमिनी के लिए 5 प्वॉइंट, जबकि ट्रांसफर के लिए 5 प्वॉइंट मिलेंगे। वहीं गरीब बच्‍चों के लिए 25 फीसदी सीटें पहले की तरह आरक्षित होगी। वहीं स्टाफ कोटे के तहत 5 फीसदी सीटें रिजर्व रहेंगी। जबकि को-एड स्कूलों में लड़कियों को 5 फीसदी आरक्षण देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+