मेट्रो में पैसेंजर की ईमानदारी, लौटाया 1 लाख रु. से भरा बैग
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्री ने ईमानदारी की मिशाल कायम की। यात्री ने 1 लाख रुपयों से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया। रेड लाइन मेट्रो में ट्रैवल करने वाले एक शख्स ने मेट्रो ट्रेन के अंदर लावारिस पड़ा बैग देखा। उनसे फौरन इसकी सूचना सीआईएसएफ के स्टाफ को दी।

सूचना पाते ही सीआईएसएफ के जवानों ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान जब बैग खोला गया, तो उसमें से एक लाख रुपये और एक मोबाइल मिला।
सीआईएसएफ के स्टाफ ने बैग को उसके मालिक तक पहुंचा दिया। मामला रिठाला मेट्रो स्टेशन का है। जानकारी के मुताबिक रात 9:25 बजे के करीब एक शख्स सीआईएसएफ स्टाफ के पास जाकर उन्हें एक लावारिस बैग सौंप दी और बताया कि बैग काफी देर से लावारिस हालत में ट्रेन के अंदर पड़ा हुआ था। जांच के दौरान उस बैग में 1 लाख रुपए और मोबाईल फोन बरामद हुए।
उ












Click it and Unblock the Notifications