सोनिया से मिले लालू, कहा वैसी गलती दोबारा नहीं होगी

जेल से आने के बाद लालू ने पहले फोन पर सोनिया से बात की, मीडिया के सामने सोनिया गांधी की तारिफें की,लेकिन जब बात इससे नहीं बनी तो खुद ही उनके सामने हाजिर हो गए। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वर्ष 2014 में होने जा रहे आम चुनावों में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने के अनुमान को बल मिला है। चारा घोटाले में निचली अदालत से पांच साल की सजा पाए लालू इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं।
सोनिया गांधी के साथ यहां हुई मुलाकात के बाद लालू प्रसाद ने कहा कि गठबंधन पर चर्चा के लिए वे मुझसे शीघ्र ही फिर से मुलाकात करेंगी। वर्ष 2009 में कांग्रेस के साथ लालू प्रसाद ने गठबंधन तोड़ लिया था। लालू ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मात्र तीन सीटें दी थीं। लालू ने कहा कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए कांग्रेस-राजद-लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन शीघ्र ही तैयार हो जाएगा। वर्ष 2004 के आम चुनाव में तीनों पार्टियों ने एकजुट हो कर 29 सीटों पर परचम लहराया था, लेकिन 2009 में अलग-अलग लड़ने पर राजद को चार, कांग्रेस को दो और लोजपा को एक सीट पर ही जीत हासिल हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications