लालू को जेल नहीं आ रहा रास, जमानत के लिए खटखटाया SC का दरवाजा

सुप्रीम कोर्ट लालू प्रसाद यादव की इस अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। 31 अक्टूबर को झारखंड हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद लालू ने सप्रीम कोर्ट का रुख किया। हलांकि इस केस के दूसरे 25 आरोपियों की हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी कबूल कर ली थी, जिनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र शामिल थे।
आपको बता दें कि 30 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद सहित 44 लोगों को चारा घोटाला में दोषी पाया था और तीन अक्टूबर को उनकी सजाओं का एलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications