स्याही कांड में नया खुलासा, केजरीवाल के PA ने पुलिस वाले को मंच से उतारा था
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद जहां आम आदमी पार्टी इसे साजिश करार दे रही है तो वहीं अब इस कांड को लेकर नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के एक जवान ने इसे लेकर नया खुलासा किया है। केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात में एक जवान ने कहा कि स्याही फेंकने के पहले केजरीवाल के पीए ने उसे मंच से उतारा था।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी खबर में ये दावा किया है कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने से ठीक कुछ देर पहले उनके पीए ने केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात जवान को मंच से उतर जाने को कहा। जैसे ही जवान मंच से नीचे उतरा वैसे ही भावना अरोड़ा नाम की महिला ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी।
इस खुलासे के बाद आम आदमी पार्टी घिरती जा रही है। वहीं केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला ने खुद को आम आदमी सेना संगठन की पंजाब प्रभारी बताया है। भावना ने दिल्ली सरकार पर सीएनजी सिलेंडर के फिटनेस सर्टिफिकेट का घोटाले का आरोप लगाया था। भावना के मुताबिक सीएनजी कार में जिस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है उसके फिटनेस सर्टिफिकेट देने में धांधली हुई।












Click it and Unblock the Notifications