स्वाति को गिरफ्तार करना चाहते हैं मोदी और नजीब जंग: केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर बड़ा आरोप लगाया है।

स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर बोले अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के जरिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को हटाना चाहते हैं।
उपराज्यपाल के जरिए वो दिल्ली के सरकार दूसरे फैसलों भी पलटना चाहते हैं। केजरीवाल यहीं नहीं रूके उन्होंने दावा किया कि जल्द ही स्वाति मालीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कोई काम नहीं किया लेकिन परेशानियां जरूर खड़ी की।
केजरीवाल के निशाने पर पीएम मोदी और नजीब जंग
आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर कहा गया कि आम आदमी पार्टी की ओर से लिए कई गैरकानूनी फैसलों को बदलने की प्रक्रिया में हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से 10 अस्पताल के लिए जमीन मांगी थी, लेकिन पीएम मोदी के उपराज्यपाल ने इसे ठुकरा दिया। केजरीवाल ने पूछा कि क्या हमारी मांग गैरकानूनी थी?
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अच्छा काम कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके अच्छे काम की वजह से उपराज्यपाल और पीएमओ उन्हें हटाने की योजना बना रहे हैं। हो सकता है उन्हें आने वाले हफ्तों में गिरफ्तार कर लिया जाए और फिर उनके पद से भी हटा दिया जाए।
स्वाति मालीवाल के ऑफिस में एसीबी ने की थी छापेमारी
पिछले हफ्ते, एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने स्वाति मालीवाल के ऑफिस में छापेमारी की थी।
ये कार्रवाई कांग्रेस नेता बरखा शुक्ला सिंह के उस आरोप पर की गई जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पार्टी से जुड़े नेताओं को गैरकानूनी तरीके से उच्च पदों पर नियुक्ति कर रही हैं।
हालांकि इस कार्रवाई के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा था कि वह महिलाओं के हितों के लिए बिना किसी डर और चुप्पी के काम करती रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications