बीमार केजरीवाल ने घर पर ही बुलाई जल बोर्ड की बैठक, मुफ्त पानी की घोषणा आज

लोगों को लगा कि आज ये फैसला नहीं हो पाएगा, लेकिन दिल्ली वालों को मुफ्त पानी देने के लिए बीमार होने के बावजूद केजरीवाल ने अपने घर पर एक बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम चार बजे केजरीवाल के घर पर होगी। इस बैठक में जल बोर्ड के अधिकारी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल बोर्ड के अधिकारियों को आज ही बैठक कर 700 लीटर मुफ्त पानी देने का फैसला करने का निर्देश दिया है।
बीमार केजरीवाल अपना एक दिन में व्यर्थ गवाना नहीं चाहते है। बीमार होने के बावजूद केजरीवाल चाहते हैं कि ये फैसला आज ही घोषित कर दिया जाए। अपनी बीमारी का असर वो काम पर पड़ने देना नहीं चाहते है। इसलिए डॉक्टरों के परामर्थ के बावजूद भी केजरीवाल आराम करने के बजाए काम में लगे रहे। 4 बजे दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों के साथ उनकी अहमन बैठक है। इस बैठक के बाद केजरीवाल 700 लीटर पानी मुफ्त दिए जाने को लेकर घोषमा कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications