करवाचौथ पर पाप: पति ने पत्नी को जबरन पिला दी फिनाइल

जी हां फिनाइल, जिससे हम अपने घरों की सफाई करते हैं। महिला की हालत नाजुक है और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है ओर मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला का नाम महिला का नाम महेश कुमारी है। ये पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अपने पति विजय और बेटी के साथ रहती है।
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ सालों से पति-पत्नी के रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गई थी। मंगलवार की सुबह करवाचौथ के व्रत को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और उसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने खुद फिनाइल पी लिया या फिर पति ने पिला दिया इसका पता नहीं चल सका है। पड़ोसियों ने महेश कुमारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। महेश कुमारी के घर वालों ने आरोप लगाया है कि पति ने फिनाइल पिलाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और महेश कुमारी के बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications