केजरी के कैबिनेट में फेरबदल, तोमर से छीना गृह विभाग
नयी दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार तमाम विवादों के बीच अपने कैबिनेट में पहला फेरबदल किया है। आम आदमी पार्टी ने फर्जी डिग्री का आरोप झेल रहे दिल्ली सरकार के गृह मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर से गृह विभाग छीन लिया है। उनपर लग रहे है आरोप के बाद आप की सरकार ने ये फैसला किया है।

दरअसल फर्जी डिग्री मामले को लेकर विपक्ष लगातार तोमर के मुद्दे पर सरकार को घेर रही थी। कोर्ट ने तोमर को नोटिस भी दिया था। ऐसे में विवादों से पीछा छुड़ाने के लिए सीएम केजरीवाल ने तोमर की छुट्टी कर दी है। उनके बदले अब गृह विभाग सत्येंद्र जैन को दिया गया है। सत्येंद्र जैन के पास ऊर्जा जैसे कई अहम विभाग पहले से थे।
वहीं केजरीवाल ने भाषा और गुरुद्वारा विभाग सत्येंद्र जैन से लेकर जितेंद्र तोमर को सौंपे दिए हैं। तोमर के पास लॉ व टूरिजम डिपार्टमेंट बरकरार हैं। जहां विपक्ष इस फेरबदल को लेकर सरकार की आलोचना कर रहा है तो वहीं सरकार इसे मामूली बात बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications