रामलीला मैदान में ही पास होगा 'आप' का जनलोकपाल

दिल्ली सरकार के मुताबिक जनलोकपाल बिल में भ्रष्टाचार के आरोपी सरकारी अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद तक की सजा देने का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि इसके दायरे में मुख्यमंत्री दफ्तर भी होगा। आम आदमी पार्टी ने जनलोकपाल बिल से सबंधित अपना खाका तैयार कर लिया है। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में लोकायुक्त बिल के प्रारूप को मंजूरी मिल सकती है। इसके दो हफ्ते के अंदर इसे पास कराने की कोशिश की जाएगी।
दिल्ली में जनलोकपाल बिल के तहत दिल्ली में दस लोकायुक्त और एक चेयरमैन की नियुक्ति का प्रावधान होगा। इनमें से पांच लोकायुक्त वैसे जज या वकील होंगे जिन्हें सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में 20 साल के कामकाज का अनुभव होगा। बाकी 5 लोकायुक्तों की नियुक्ति समाज के अलग-अलग वर्गों से की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications