आतंकियों को फंडिंग मामले में SIA का दिल्ली के कई ठिकानों पर छापा
दिल्ली, 10 अप्रैल। घाटी में आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाकर्मी लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रह हैं। इस बीच आतंकियों को होने वाली फंडिंग पर भी जांच एजेंसियों ने धरपकड़ करनी शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिंगशन एजेंसी ने दिल्ली में आज कई ठिकानों पर छापेमारी की है। रिपोर्ट के अनुसार यह छापेमारी आज दिल्ली में आतंकियों को फंडिंग के मामले में की गई है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि यह छापेमारी किन लोगों के ठिकानों पर की गई है।













Click it and Unblock the Notifications