स्याही पर सियासत: सिसोदया ने कहा भाजपा करा सकती है केजरीवाल की हत्या
नयी दिल्ली। रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम केदौरान एक महिला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल पर स्याही फेंक दी। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई हो। केजरीवाल का स्याही, अंडे और थप्पड़ से पुराना नाता रहा है, लेकिन इस बार इस स्याही पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है।

सीएम केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस और भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना की है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां तक कहा कि भाजपा केजरीवाल की हत्या करा सकती है। गुस्साए सिसोदिया ने कहा कि कोई महिला या व्यक्ति आ कर दिल्ली के मुख्यमंत्री या कैबिनेट पर तेज़ाब फेंक कर चला जाए, बम धमाका कर दे, इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? पुलिस कहां है?
वाराणसी पर केजरीवाल पर स्याही फेंकी, पर पकड़ा क्यों नहीं गया हमलावर?
भले ही स्याही फेंकने वाली महिला खुद को आम आदमी सेना नाम के संगठन की पंजाब प्रभारी बता रही हो, लेकिन सिसोदिया को इन सब के पीछे भाजपा का हाथ नजर आ रहा है। उन्होंने इसे भाजपा की साजित बताते हुए कहा कि भाजपा वाले इस तरह के मौकों का फ़ायदा उठा कर कहीं न कहीं दिल्ली की कैबिनेट या अरविंद केजरीवाल पर हमला कराना चाहते हैं, वो हत्या भी करा सकते हैं।
केजरीवाल का स्याही, अंडे और थप्पड़ से है गहरा नाता
आपको बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सुल्तानपुरी इलाके में एक रोड-शो के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था तो वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान ही वाराणसी के बेनिया बाग में उन पर अंडे फेंके गए थे। इसके पहले हिसार, वाराणसी, दिल्ली और गुजरात में भी स्याही फेंकने की घटना हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications