आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव के मुंह पर कालिख पोती

घटना के बाद यादव ने पत्रकारों से कहा कि मैं यहां बैठा था, मीडिया से बात कर रहा था तभी कोई पीछे से आया और मेरे चेहरे पर ये लगा दिया। योगेंद्र ने कहा कि मैं नहीं जान पाया कि ये मेरे चेहरे पर स्याही लगाई गयी है या रंग है। मैं तो इसका रंग भी नहीं देख पाया कि यह नीला है या कैसा है? जब आप राजनीति को बदलने के लिए निकलते हैं तो इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। मैं बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं हूं, मैं कहूंगा कि जिसने मेरे साथ ये किया है, भगवान उसे संतुष्टि दें।
योगेंद्र ने कहा कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी के साथ यही हुआ है। उन्होने किसी पर आरोप लगाने से इनकार कर दिया, यादव के अनुसार मैं जिसके बारे में कुछ भी नहीं जानता, उसके बारे में कोई टिप्पणी कैसे कर सकता हूं।
गौर हो कि यादव से पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किसी ने स्याही से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद 'आप' कार्यकर्ताओं में रोष है, वह 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही सहारा चीफ सुब्रत राय के चेहरे पर भी सुप्रीम कोर्ट के बाहर ग्वालियर के मनोज शर्मा नाम के व्यक्ति ने स्याही फेंक दी थी।












Click it and Unblock the Notifications