मुझे एक्जिट पोल सर्वे पर विश्‍वास नहीं है: शीला दीक्षित

I don't believe on exit polls: Sheila Dikshit
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित का कहना है कि मैं चुनाव पूर्व सर्वेक्षण पर विश्‍वास नहीं करती हूं। उनका कहना है कि हम सर्वे को आधार बना कर काम नहीं करते हैं। आने वाले चुनाव परिणामों के बारे में उनका कहना है कि हमने अपना काम किया है। जनता ने हमें वोट दिया है अब चुनाव परिणाम आने पर सारी बातें स्‍पष्‍ट हो जाएंगी।

शीला दीक्षित के खिलाफ इस बार नई दिल्‍ली विधानसभा सीट पर भाजपा से विजेंद्र गुप्‍ता और आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल हैं। ऐसे में अपनी जीत की संभावना पर उन्‍होने कहा कि जब परिणाम आएंगे तो देखेंगे। हालांकि राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि शीला को केजरीवाल से कड़ी टक्‍कर मिल रही है। गौर हो कि चार दिसम्‍बर को दिल्‍ली विधानसभा के लिए मतदान हुए थे जिसके परिणाम कल मतलब आठ दिसंबर को आएंगे।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि चुनाव पूर्व आये सर्वेक्षणों में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया गया है, वहीं दूसरे और तीसरे स्‍थान के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। कल ही राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ के चुनाव परिणाम भी आएंगे। जिस पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे पांच राज्‍यों के चुनावों को 2014 के आम चुनावों को देखते हुए सत्‍ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। जिसमें भाजपा की 4-0 से जीत दर्शाई जा रही है। भाजपा के लिए यह चुनाव परिणाम इसलिए भी महत्‍वपूर्ण हैं क्‍योंकि इससे जनता के बीच मोदी की स्‍वीकार्यता का भी पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+