कांग्रेसी मंत्री हरक सिंह रावत ने नौकरी का झांसा देकर की लॉ स्टूडेंट से छेड़खानी, मामला दर्ज

युवती ने हरक सिंह रावत के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। हलांकि मामला पुराना है, लेकिन अब जाकर युवती ने पुलिस में इसकी शिकात कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस से इस बावत मिली जानकारी के मुताबिक लॉ की प्रैक्टिस कर रही 30 साल की पीड़िता ने शिकायत की है कि कुछ साल पहले नौकरी के सिलसिले में वो हरक सिंह रावत से मिली थी। तबी से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा, लेकिन पिछले साल सितम्बर में दिल्ली आने पर हरक सिंह ने उसे ग्रीन पार्क स्थित अपने एक परिचित के घर बुलाया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
पीड़िता की माने तो वो किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रही, जबकि बाड में हरक सिंह रावत उसे बार-बार फोनकर किसी से इस बात का जिक्र नहीं करने को कह रहे थे। जब इस बारे में हरक सिंह रावत से पूछा गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। वहीं कांग्रेस के कद्दावर से मामला जुड़े होने के कारण भी पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications