राष्ट्रपति भवन में मल्टी टास्किंग स्टाफ की नौकरी दिलवाने के बहाने हो रही ठगी, हवलदार समेत 3 धरे

नई दिल्ली। लोगों को राष्ट्रपति भवन में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कुछ जालसाज ठगी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक हवलदार समेत 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोनू वैद्य, मोती लाल और हवलदार हरेन्द्र के रूप में हुई है। इनमें से मोनू वैद्य और मोती लाल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं, जबकि हवलदार हरेंद्र गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपियों को पकड़ने के बाद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवलदार हरेंद्र पहले राष्ट्रपति भवन में कार्यरत था।

rashtrapati bhavan

ठगों के अकाउंट में 57 लाख रुपये मिले
तीनों पर दस-दस लाख रुपये लेकर लोगों से करोड़ों ठगने के आरोप हैं। आरोपी हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होगी। उन्हें पूछा जा रहा है कि उनका गिरोह कितना बड़ा है, क्या और लोग भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने अबतक कुल कितने लोगों को ठगा है, यह भी पता किया जाएगा। अभी तक यह साफ हुआ है कि आरोपियों के बैंक खाते में कुल 57 लाख रुपये जमा थे।

इंटरव्यू से लेकर मेडिकल तक कराते थे
तीनो जालसाजों ने ठगी का जो तरीका अपनाया, उस पर लोगों को शक नहीं होता था। राष्ट्रपति भवन में एमटीएस की नौकरी दिलवाने के नाम पर विवेक, अक्षय और दीपक नाम के 3 युवक आसानी से ठग लिए गए। उनसे आठ लाख रुपये मांगे गए। उनका बाकायदा इंटरव्यू लिया गया था। साथ ही डिस्पेंसरी में मेडिकल टेस्ट भी कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+