Exclusive: दिल्ली में चुनाव तय नहीं, लेकिन 'आप' के फाइनल किए कैंडिडेट्स के नाम

Arvind kejriwal
नयी दिल्ली। (बवीता झा)दिल्ली में 49 दिनों तक सत्ता चलाने के बाद कर्सी छोड़ देने वाली आम आद मी पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए मचल रही हैं। आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए बेताब है। कांग्रेस के इंकार के बाद आप को लग गया कि अब चुनाव के बिना उन्हें दिल्ली की कुर्सी मिल पाना संभव नहीं है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव के लिए मचल रहे हैं।

आप में चुनाव की इतनी बेताबी है कि वो तारिखों के ऐलान होने से पहले ही अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने में जुट गई है। जी हां विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनवा के लिए अपने दो प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए है।

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से पत्रकार से नेता बनें आशुतोष को मौका दिया है। हलांकि वो लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक सीट से बुरी तरह हार गए थे बावजूद इसके आप ने चांदनी चौक से आशुतोष को विधानसभा का टिकट दिए जाने का फैसला किया गया है। वहीं तिलकनगर जरनैल सिंह को टिकट दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक इस पर पुष्ट‍ि खुद अरविंद केजरीवाल जल्द प्रेसवार्ता के साथ करेंगे। कई अन्य नाम भी फाइनल हैं, लेकिन असमंजस बरकरार है, असमंजस खत्म होते ही केजरीवाल प्रेसवार्ता बुलायेंगे

आपको बता दें कि दिल्ली में चुनाव होंगे या नहीं इसका अब तक कुछ प ता नहीं है, लेकिन केजरीवाल दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए है। उनका ये कदम दिखाता है कि चुनाव कब होंगे इसकी चिंता केजरीवाल को नहीं है, उनकी प्राथमिकता दिल्ली में आप की नीव को मजबूत करना है दरअसल केजरीवाल अपनी सेना को मजबूत करना चाहते हैं। अभी से प्रत्याशी तय कर देने से सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में युद्ध स्तर पर जुट जायेंगे। ऐसे में उनकी पकड़ लोगों के बीच मजबूत हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+