दिल्लीवालों पर पड़ेगी महंगाई की मार, भरना होगा पर्यावरण मुआवजा
नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपकी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। दिल्लीवालों पर महंगाई की मार पड़ने वाली हैं। जी हां दिल्ली में रहने वालों को अब पर्यावरण मुआवजा देना होगा।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने निर्देश दिया है कि राजधानी के लोगों को अपने घरों से निकलने वाले सीवेज पर कम से कम 100 रुपये पर्यावरण मुआवजा देना होगा। एनजीटी के मुताबिक दिल्ली में रहने वालों पर प्रॉपर्टी टैक्स या पानी के बिल में जो भी अधिक होगा, उसके बराबर उन्हें पर्यावरण मुआवजा भरना होगा।
वहीं जो अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं उन्हें 100 से 500 रुपये पर्यावरण मुआवजा भरना होगा। इस मुआवजे के लिए एनजीटी ने दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी के अलावा कैंटोनमेंट बोर्ड, बिजली कंपनियों को निर्देश दिया कि वो दिल्ली में रहने वाले सभी लोगों से पर्यावरण मुआवजा लें।
नाले पर कूड़ा फेंकने पर 5 हजार का जुर्माना
यमुना के बाद अब नालों में भी कूड़ा फेंकने परएनजीटी ने रोक लगाते हुए जुर्माने का प्रावधान बना दिया है। यानी नगर निगम कर्मचारी समेत किसी भी व्यक्ति पर नाले में कूड़ा फेंकने पर उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications