ISI पर बयान देकर फंसे राहुल, चुनाव आयोग ने कसा शिकंजा, मांगा जवाब

राहुल गांधी पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को जवाब देने के लिए 4 नवंबर तक का वक्त दिया है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की अपनी चुनावी रैलियों के दौरान बीजेपी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा था कि बीजेपी मुजफ्फरनगर जैसी जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का काम कर रही है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि राहुल चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।चुनाव आयोग राहुल की उस रैली की भी जांच कर रहा है जिसमें उन्होंने आईएसआई पर दंगा पीड़ित युवकों से संपर्क करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications