ISIS का हिस्सा बनना चाहती है DU की ये स्टूडेंट, पिता ने NIA से मांगी मदद

नयी दिल्ली। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट किस तरह से अपना विस्तार कर रहा है इसका सबूत इसी बात से मिलता है कि देश के राजधानी दिल्ली में एक छात्रा इस आंतकी संगठन का हिस्सा बनना चाहती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक बड़े कॉलेज में पढ़ चुकी हिंदू लड़की आईएसआईएस को ज्वाइन करना चाहती है।

क्‍या है आईएसआईएस का एड्स बम प्‍लान

isis

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, लड़की के पिता को उसके कंप्यूटर से कुछ ऐसे दस्तावेज मिले जिसके बाद से वो लगातार अपनी बेटी को समझाने में जुटे हुए हैं। सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल की 20 साल की बेटी तीन साल पहले पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। अब जब से वो लौटी है आईएसआईएस में शामिल होने की जिद पर अड़ी है। पिता लगातार अपनी बेटी की काउंसलिंग कर रहे है और उसे कट्टरपंथ से दूर करने के लिए एनआईए की मदद मांगी है।

वहीं एजेंसी इस वक्त आईबी के साथ संपर्क में हैं, जो इस केस को हैंडल कर रही है। पिता से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की योजना थी कि पहले वह धर्म परिवर्तन करवाएगी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया से होकर सीरिया जाएगी।पिता की मदद के साथ इंटेलीजेंस एजेंसी के लोग लड़की को समझाने की कोशिश में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+