दिल्ली हुई बेहाल, रोड़ रेज में चालक की हत्या के बाद डीटीसी ड्राइवरों की हड़ताल

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक तो हफ्ते का पहला वर्किंग डे और उपर से डीटीसी बसों की हड़ताल मानों राजधानी दिल्ली की कमर तोड़ दी हो। रविवार को रोड रेज की घटना में डीटीसी के एक चालक की हुई हत्या को लेकर कर्मचारियों ने सुबह से ही चक्का जाम कर दिया है। वो मृतक चालक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। डीटीसी चालकों के हड़ताल के बाद स्कूल-ऑफिस जाने वाले छात्रों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi bus drivers on strike after colleague is beaten to death, Demand 1 Crore

इस हड़ताल का असर सबसे ज्यादा दिल्ली मेट्रो पर पड़ा है। आम दिनों के मुकाबले मेट्रो स्टेशनों पर सुबह से ही भारी भीड़ लगनी शुरु हो गई है। लोग प्राइवेट बसों में लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। खास बात ये है कि अगर शाम से पहले डीटीसी कर्मचारी यूनियन और दिल्ली सरकार के बीच कोई सुलह नहीं होती है तो आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि रविवार की सुबह लगभग 10 बजे दिल्ली के मुंडका इलाके में 42 साल के डीटीसी चालक की बाइक सवार शख्स ने मामूली सी बात पर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई में बुरी तरह घायल बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि बस से बाइक की मामूली टक्कर लगी थी। ड्राइवर का नाम अशोक था। गौरतलब है कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री गोपाल राय ने मृतक ड्राइवर के परिवार को पांच लाख रुपये के मुआवजे के अलावा परिजन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+