दिल्ली में IRCTC के अधिकारी के चालक पर हमला
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के एक अधिकारी के चालक पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह चालक एक निजी ट्रैवेल कंपनी से संबंधित था।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मोहम्मद हैदर (35) पर रविवार रात 9.30 बजे के लगभग दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पार्किं ग में हमला किया गया। हमले में हैदर को दाईं जांघ पर गोली लगी और उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कार विवेक ट्रैवल्स की है और ए. के. मनोचा को लीज पर दी गई थी। मनोचा आईआरसीटीसी में प्रबंध निदेशक हैं। पुलिस ने बताया, "घटना के समय मनोचा कार में नहीं थे.. यह निजी दुश्मनी का मामला हो सकता है। लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि हमलावरों का निशाना मनोचा थे या हैदर।"
पश्चिमी दिल्ली के नारायणा क्षेत्र स्थित पुलिस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि कार पर गृह मंत्रालय का स्टिकर लगा है, लेकिन मंत्रालय से इसका कोई संबंध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications
