बड़बोले गडकरी, द्रौपदी के थे पांच पति, लेकिन बीजेपी के 105 पति

nitin gadkari
नयी दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2014 में लोकसभा चुनाव के बीच पार्टियों की हड़बड़ाहत लाजमी है। पार्टियां खुद को एक-दूसरे को बेहतर साबित करने में लगी है। ऐसे में बोलते-बोलते उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल जाता है जिसे सामने वाला सिनकर भौचक्का हो जाए। ऐसा कुच बीजेपी के पूर्व पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के साथ हुआ। पार्टी में अलग-अलग विचारों के संदर्भ में गडकरी ने कहा है कि द्रौपदी के पांच पति थे लेकिन बीजेपी के 105 हैं। उनकी बातों का इशारा इस ओर था कि जिस ओर महाभारत में द्रौपदी के पांच पति उसकी रक्षा करते थे उसी तरह बीजेपी के 105 सारथी पार्टी की पति की भांति रक्षा कर रही है।

अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली में एक सम्मेलन के दौरान गडकरी ने कहा कि द्रौपदी भाग्यशाली थी कि उसके सिर्फ 5 पति थे। मेरी पार्टी के तो 105 हैं। दरअसल ये सम्मेलन मौजूदा राष्ट्रीय परिदृश्य और विकल्प के मुद्दे पर आयोजित की गई थी, जिसमें अपनी बात रखते हुए गडकरी ने ये कहा। बीजेपी में जारी अंतर्कलंह की स्थिति पर गडकरी ने कहा कि ये पार्टी परिवारवादी पार्टी नहीं है। यहां अलग-अलग विचारधाराओं के लोग है। ऐसे में सबके बीच सहमति बिठा पाना संभव नहीं है।

गडकरी ने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियां 'परिवार केंद्रिंत' हो गई हैं। ऐसे में किसी एक आदमी या परिवार के हाथों में सारी ताकत देना लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। सोनिया गांधी और राहुल पर कटाक्ष करते हुए गडकरी ने कहा कि हमारे यहां बाप-बेटे, मां-बेटे और एक आदमी की पार्टी भी है। खुद की तारिफों की पुल बांधने हुए उन्होंने कहा कि वह कभी प्रोफेशनल नेता नहीं थे। उन्होंने कहा कि हर पार्टी में चापलूस हैं और हर पार्टी में 'टिकट मांगने वालों का मेला' लगा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+