DMRC Travel App: अब यात्री मोबाइल ऐप से खरीद सकेंगे टिकट, QR कोड स्कैन करके करें दिल्ली मेट्रो में सफर

देश की राजधानी दिल्‍ली में रहने वाले सैकड़ों आम इंसान दिल्‍ली मेट्रो की सवारी हर दिन करते हैं। हर दिन उन्‍हें टिकट खरीदने, मेट्रो कार्ड रीचार्ज करवाने की झंझट से डीएमआरसी ने छुटकारा दिलवा दिया है। इसके लिए बस अपने मोबाइल प पर डाउनलोड करके आप अपना मेट्रो‍ टिकट हासिल कर सकते हैं।

dmrc-travel-app

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया जिसके जरिए दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्री क्यूआर टिकट बना सकेंगे। दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने के लिए स्टेशनों पर इस क्‍यूआर कोड को बस स्‍कैन करना होगा।

यात्रियों का बचेगा समय

मेट्रो प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि इस नए मोबाइल ऐप के जरिए यात्री अब सीधे अपने स्मार्टफोन से टिकट खरीद सकते हैं, जिससे टिकट काउंटर/वेंडिंग मशीन पर जाने या लाइन में खड़े होने की जरूरत अब खत्‍म हो चुकी है। दिल्‍ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री फास्‍ट और प्रभावी टिकटिंग का आनंद लेते हुए अपना समय बचा सकेंगे।

पेमेंट के लिए चुन सकते हैं ये विकल्‍प

मेट्रो टिकट खरीदने के लिए आप इस मोबाइ ऐप पर एप्लिकेशन यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसी कई भुगतान कर सकते हैं। यानी पेमेंट के लिए यात्रियों के पास ये सभी ऑप्‍शन दिए गए हैं। यात्रियों को अपने पसंदीदा भुगतान विकल्प का चयन करने की पूर्ण स्‍वतंत्रता है।

ऐप में मौजूद है ये भी सुविधा

इसके अलावा इसके अलावा, मोबाइल एप्लिकेशन ट्रैवल प्लानर, किराया कैलकुलेटर, स्टेशन की जानकारी और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी इस ऐप में मौजूद हैं।

एएफसी गेट्स अपग्रेड

मोबाइल के इस ऐप की सुविधा देने के लिए डीएमआरसी ने अपने एएफसी गेट्स को अपग्रेड कर दिया है। डीएमआरसी ने पहले ही अपने 60 प्रतिशत एफएफसी गेट्स का अपग्रेड कर दिया था।

जानें कैसे इस मोबाइल ऐप पर मिलेगा टिकट

  • मोबाइल पर डीएमआरसी ट्रैवेल ऐप डाउनलोड करें
  • ऐप को खोले और अपना अकाउंट क्रिएट करें
  • जीमेल या फेसबुक क्रेडेंशियल को यूज करके लॉगइन करें
  • स्रोत, गंतव्‍य स्‍टेशन दर्ज करें
  • लॉगइन करने के बाद मेनू में जाकर बुक टिकट क्लिक करें
  • यहां पर कीमत, यात्रा के बीच के स्‍टेशनों के नंबर और गंतव्‍य स्‍टेशन के लिए रुकने और जर्नी का समय दिखाएगा
  • टिकट की संख्‍या चुने और आगे बढ़े
  • स्रोत, गंतव्‍य मतलब डेस्टिनेशन, टिकटों की संख्‍या, धनराशि सभी चेक करें
  • डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिग, यूपीएससी में से कोई भी पेमेंट का ऑप्‍शन सलेक्‍ट करें
  • पेमेंट होते ही आपके मोबाइल मे ही क्‍यूआर टिकट तैयार मिलेगा
  • इस क्‍यूआर कोड को मेट्रो स्‍टेशन एट्री और एग्जिट के लिए क्‍यूआर टिकट को एफएफसी गेट पर बस स्‍कैन करना होगा
  • इस मोबाइल ऐप पर व्‍यू ट्रांजेक्‍शन मेनू में खरीदे गए टिकट को भी आप देख सकते हैं।
  • वहीं पहले ही व्‍हाट्सप के जरिए भी दिल्‍ली मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा है। ये सुविधा कुछ समय पहले दिल्‍ली मेट्रो में डीएमआरसी ने शुरू की थी।
  • Sakshi Murder Case: आरोपी साहिल पर लगाई गई पॉस्‍को की धारा,रोहिणी कोर्ट ने संज्ञान में ली चार्जशीट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+