लापता हुईं दिल्ली की निधि सिंह, चाहिये आपकी मदद

नई दिल्ली। बिहार के रहने वाले राजेश कुमार की दो बेटियां हैं एक दो साल की और एक पांच साल की। पिछले तीन दिनों से दोनों की आंखें नम हैं। आंसू हैं कि रुक ही नहीं रहे हैं। होठों पर एक ही सवाल है- मम्मी कब आयेंगी? इन बच्च‍ियों की मम्मी का नाम है निधि सिंह जो पिछले तीन दिन से लापता हैं। यदि आपने उन्हें कहीं भी देखा है, तो कृपया मदद कीजिये। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें, ताकि दो मासूम बच्च‍ियों को उनकी मां मिल सकें।

Nidhi Singh

निध‍ि और उनके पति राजेश कुमार बिहार के मूल निवासी हैं। राजेश निजि कंपनी में कार्यरत हैं और सेक्टर 4 वैशाली, गाजियाबाद में रहते हैं। 5 अगस्त 2015 दोपहर ढाई बजे निधि घर से निकलीं थीं कुछ सामान लेनें, लेकिन अब तक नहीं लौटी हैं। यदि आपने उन्हें कहीं देखा हो तो कृपया फोन करें- 9911701881 पर। निध‍ि की उम्र करीब 30 वर्ष है। रंग गेहुंआ है।

राजेश कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। यदि आपको निध‍ि सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले तो आप सीधे पुलिस को भी दे सकते हैं। हालांकि निध‍ि को खोजने में दिल्ली पुलिस की कोश‍िशें जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+