दिल्ली की सड़क पर बिल्ली चला रही थी कार, देखकर महिला हुई बेहोश!
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अजीबों-गरीब हादसा हुआ है। दिल्ली की सड़कों पर एक बिल्ली कार चलाती पाई गई है। ये दावा हम नहीं कर रहे हैं ब्लकि दिल्ली की सरहने वाली ही एक महिला ने दावा किया है कि उसने सोमवार रात को वसंत कुंज फ्लाईओवर के एक बिल्ली को कार चलाते हुए देखा है। महिला ने दावा किया है कि उसने एक मोटी बिल्ली को वसंत कुंज रेड लाइट पर ड्राइवर सीट पर बैठे हुए देखा।

महिला का कहना है कि यह कार उसकी कार के पास आकर रुकी थी। महिला ने अपने दावे पर जोर देते हुए कहा है कि जब वो मॉल की तरफ जा रही थी। जब वो फ्लाईओवर के पास से गुजर रही थी तो उसकी कार के पास आकर एक बिल्कुल नई कार आकर रुकी। महिला के मुताबिक कार नई थी और आकर्षक थी।
महिला ने बताया कि उसने कार के अंदर देखने की कोशिश की। इस दौरान उसने देखा कि कार के ड्राइवर पर बिल्ली थी। महिला के मुताबिक आखिरी बार जो बात उन्हें याद रही वह यह की बिल्ली ने झुकी और उन्हें देख कर आखें झपकाई जिसके बाद वह बेहोश हो गई।












Click it and Unblock the Notifications