DU ने चुने मेधावी छात्र, पहली कटऑफ 99 प्रतिशत के ऊपर

Delhi University announce first cut off list for admission
नए सत्र के लिए राजधानी के कालेजों ने छात्र-छात्राओं का मेरिट के आधार पर सलेक्शन कर लिया है। जिसके तहत कालेजों ने कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ लिस्ट 99 फीसदी पार गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कालेजों को अपने लिए कितने होनहार छात्र चाहिए। दिल्ली विवि के साथ ही अन्य कालेजों ने अपनी कॅट ऑफ सूची घोषित कर दी है। दूसरी तरफ पहली कटऑफ जारी होने के साथ सूने पडे़ कालेजों में छात्र-छात्राओं की आवाजाही से रौनक दिखने लगी है।

कट ऑफ सूची जारी करने के क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय ने 3 वर्षीय कोर्स की पहली कटऑफ शाम को जारी की। हिंदू कालेज में बीकॉम की 99.75%, हंसराज कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की 99.33% व बीकॉम ऑनर्स की 99.25% निर्धारित की है। इसके अलावा श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने भी बीते सत्र की कटऑफ 97 के मुकाबले इस सत्र में बीकॉम ऑनर्स के लिए 99.25% कटऑफ तय की है।
एसआरसी कालेज की घोषित कटऑफ के अनुसार अर्थशास्त्र ऑनर्स की 98.25%, हंसराज कालेज में विज्ञान के कोर्सेज की कटऑफ 90% और साइंस में न्यूनतम बीएससी एंथ्रोपोलाॅजी की कटऑफ 93% फीसदी गई है। उधर, रामजस कॉलेज में बीएससी मैथ व फिजिक्स ऑनर्स की 96.50%, बीकॉम आनर्स 98.75%, अर्थशास्त्र व अंग्रेजी में 97.5 तक कटऑफ जारी की है।

सभी कालेजों ने बीकॉम के लिए 12वीं में गणित को अनिवार्य किया है। रामजस ने भी मैथ ऑनर्स के लिए 12वीं के गणित में न्यूनतम 95% अंक होने की शर्त रखी है। इसी कालेज में इकोनाॅमिक्स ऑनर्स के लिए 12वीं में बिजनेस मैथमेटिक्स में 90% अंक निर्धारित किए हैं। जो छात्र राजनीति विज्ञान ऑनर्स से करना चाहते हैं और उनकी 12वीं में राजनीति विज्ञान विषय में 88% या उससे अधिक है तो छात्रों को कटऑफ में 2% अंकों की छूट दी जाएगी। आउट ऑफ कैंपस की बात करें तो शहीद भगत सिंह कालेज ने अर्थशास्त्र ऑनर्स के लिए गणित को अनिवार्य बताने के साथ ही इकोनामिक्स के लिए 12वीं में न्यूनतम गणित में 70%, बीकॉम ऑनर्स के लिए 12वीं के गणित में 50% अंक निर्धारित किए हैं। वहीं, मैथ ऑनर्स के लिए गणित में न्यूनतम 75% अंक होने आवश्यक है। डीयू के नामी कॉलेज एसआरसीसी ने भी इस तरह के मानक बनाए हैं।

रामजस कालेज में संस्कृत-हिन्दी विषय की छात्राओं को अंको में छूट

संस्कृत-हिन्दी अक्सर बच्चे कम ही पसंद करते हैं। इसलिए दोनों को विषयों को महत्वता देते हुए दिल्ली के रामजस कालेज ने संस्कृत व हिन्दी ऑनर्स के लिए छात्राओं को कटऑफ में 2 फीसदी छूट की घोषणा की है। कालेज प्रशासन के अनुसार छात्राओं को बेस्ट फोर में दो फीसदी की रियायत मिलेगी। राजनीति विज्ञान में ऑनर्स में छात्राओं को एक फीसदी की छूट कटऑफ में दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+