दिल्‍ली में लगातार तीसरे दर्ज की गई ''खराब" एयर क्‍वालिटी, शुक्रवार तक बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना

दिल्‍ली में लगातार तीसरे दर्ज की गई ''खराब" एयर क्‍वालिटी, शुक्रवार तक बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना

Delhi air quality : देश की राजधानी दिल्‍ली में हवा की क्‍वालिटी दिन प्रतिदिन और खराब होती जा रही है। बुधवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बुधवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' दर्ज की गई। वही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार शुक्रवार तक हवा की क्‍वालिटी 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद दिल्‍ली में और दम घोंटू हवा हो जाएगी।

delhi

पिछले तीन दिनों में जानें दिल्‍ली की कैसी थी एयर क्‍वालिटी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानमें 24 घंटे का औसत एयर क्‍वालिटी इनडेक्‍स (एक्यूआई) 264 रहा वहीं एक दिन पहले एक्यूआई मंगलवार को 227 था और सोमवार को 294 और रविवार को एक्यूआई 303 था। याद हे 201 और 300 के बीच AQI को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

हटाए गए प्रतिबंध

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को अधिकारियों को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत लागू प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया था। स्टेज 3 के तहत प्रतिबंधों में आवश्यक प्रोजेक्‍ट को छोड़कर निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध शामिल था।

दो दिनों में बढ़ सकती है दिल्‍ली में ठंड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+