दिल्ली में Power पर पॉलिटिक्स, मोदी से मिलेंगे केजरीवाल

इसी बिजली संकट को लेकर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा जाएगा। आप नेता ने जानकारी दी कि दिल्ली की वर्तमान व्यवस्था को देखते हुए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री से मिलेंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को बैठक की और उन्होंने दिल्ली में बिजली संकट पर प्रधानमंत्री से बातचीत करने के लिए उनसे मिलने का निर्णय लिया।
इसके लिए आप की ओर से जल्द ही एक पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। इससे पहले आप के प्रवक्ता दिलीप के पांडे ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा था कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 10 दिन से जारी बिजली संकट के बाद जागी और अब उसने इस समस्या से निपटने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। मौके का पायदा उठाने में माहिर आम आदमी पार्टी ने घोषणा की कि दिल्ली के लोगों के लिए उनके नेता प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिजली संकट से निपटने के लिए दो सप्ताह का वक्त मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications