आज के बाद अब ऐसी होगी AAP की दिल्ली
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर फतह हासिल कर लिया है। दिल्ली में सभी पार्टियों का सफाया कर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर दिल्ली की जनता का फैसला पूर् देश के सामने ला दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की लहर भी आप की इस जीत को कुछ नहीं बिगाड़ पाई।
ऐसे में अब वक्त है कि आप अपने चुनावी वादों पर कैसे अमल करेंगी। अगर आप अपना वादा पूरा करती है तो कैसी होगी आपकी दिल्ली। केजरीवाल अपने एजेंडे पर चले तो क्या फर्क दिखाई देगा दिल्ली में, एक नजर यहां देखें।

सीसीटीवी का बिछेगा जाल
केजरीवाल ने वादा किया है कि दिल्ली में 15000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ऐसे में दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम कदम होगा। महिलाएं सुरक्षित महसूस कर पाएंगीष उन्होंनें बसों में होमगार्ड की तैनाती की बात कही है।

पुलिस पर होगी सख्ती
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि वो पुलिस तंत्र में फैसे भ्रष्टाचार को वो खत्म कर देंगे। ऐसे में दिल्ली की जनता को ईमानदारी पुलिस मिलेगी। आप के पास 90 फीसदी से ज्यादा सीट है, तो दिल्ली पुलिस पर कुछ दबाव दिखेगा ही।

दिल्ली में आप की सरकार
दिल्ली चुनाव में ऑटोवालों ने हमेशा से आम आदमी पार्टी की सरकार रही है। ऐसे में अगले पांच साल ये ट्रैफिक पुलिस पर भारी नजर आएं।

अबकी बार केजरीवाल
केजरीवाल बार-बार झुग्गी वालों का जिक्र करते रहे है। ऐसे में उनके चुनाव जीतने के बाद अब झुग्गीवाले उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी सरकार झुग्गी वालों को नहीं हटाएगी।

अब ऐसी होगी आप की दिल्ली
दिल्ली में रहने वाले युवाओं को अब और अधिक रोजगार के अवसर मिलेगे। केजरीवाल ने वादा किया है कि वो दिल्ली में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करेंगे।

अब ऐसी होगी आप की दिल्ली
आम आदमी पार्टी का वादा है कि 400 युनिट से कम के बिजली बिलों की दर आधी कर दी जाएगी. लेकिन दिल्ली में बिजली सप्लाय का जिम्मा तो निजी हाथों में है. आप यहीं नहीं रुकी है. उसका वादा है कि वह इन बिजली कंपनियों के हिसाब-किताब की जांच कराएगी. यानी टकराव. कहीं कारोबारी नुकसान की वजह से ये सप्लाय ठप न हो जाए. क्या दिल्ली तैयार है यूपी की तरह घंटों बिजली कटौती के लिए. या 'जैसा चल रहा है, चलने दो' का एक कंप्रोमाइज फॉर्मूला लाया जाएगा.

नर्सरी एडमिशन होगा आसान
आप ने नर्सरी एडमिशन में आनी वाली मारामारी को दूर करने के लिए सेंट्रल ऑनलाइन सिस्टम बनाने का वादा किया है। ऐसे में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और लोगों को स्कूलों के धक्के नहीं खाने होंगे।

ऐसी होगी आप की दिल्ली
केजरीवाल ने कहा है कि वे किसी तरह भी केंद्र से टकराव का रास्ता नहीं अपनाना चाहते हैं, लेकिन पूर्ण राज्य के मुद्कीदे पर उनका टकराव भाजपा से हो सकता है।

ऐसी होगी दिल्ली की सरकार
केजरीवाल हमेशा से सादगी को पसंद करने वाले रहे हैं। वो हमेशा से वीआईपी कल्चर खत्म करने का दावा करते रहे हैं। अब जब कि दिल्ली में आप का शासन होगा तो माना जा रहा है कि यहां रईसजादों की दादागिरी नहीं हो पाएगी।

ऐसी होगी आप की दिल्ली
केजरीवाल आम आदमी होने की बात करते हैं। ऐसे में वो दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक को निपटाने के लिए भरपूर कोशिश करने का वादा कर चुके है। माना जा रहा है कि अब दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications