दिल्‍ली में दरिंदगी: छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को तेजाब पिलाया

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की सड़कों पर इंसान की शक्‍ल में दरिंदे घूम रहे हैं जिनकी नजर महिलाओं पर है। इसका ताजा मामला कालका जी इलाके में देखने को मिला है। यहां एक छात्रा को कुछ मनचलों ने जबरन तेजाब पिला दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि मनचले उसे छेड़ रहे थे और उसने इसका विरोध किया था। छात्रा को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Minor girl allegedly forced to drink acid

जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने लिखा है कि कुछ लड़के लंबे समय से परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से मैं कुछ दिनों से स्‍कूल भी नहीं जा रही थी। आज जब मैं स्‍कूल के लिए निकली तो उन लड़कों ने मुझपर कमेंट किया।

जब मैंने इसका विरोध किया तो उप लोगों ने मुझे जबरन तेजाब पिला दिया। पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर एसिड अटैक के स्पेशल सेक्शन के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की और भी एंगल से छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+