होली के दिन दोपहर बाद निकलें घर से, मेट्रो 2:30 बजे के बाद
नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और होली के दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के घर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ लें। कहीं ऐसा ना हो कि आपकी होली के रंग में भंग पड़ जाए। दरअसल होली के दिन मेट्रो की सेवा में बड़ा परिवर्तन किया गया है। होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा दिन में ढाई बजे से शुरू होगी।

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि होली के दिन अवकाश को देखते हुए बताया मेट्रो की एयरपोर्ट मेट्रो सहित सभी लाइनों पर सुबह से लेकर अपराह्न ढाई बजे तक मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं मेट्रो फीडर बसों की सेवा पूरे दिन बाधिर रहेंगी।
गौरतलब है कि सामान्य दिनों में दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह के 6 बजे से शुरु होती है जबकि एयरपोर्ट मेट्रो सेवा सुबह 4: 30 में शुरु हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications