Video: लव बर्ड्स का अड्डा बना मेट्रो, फाइन देकर लेते है टाइम

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो न केवल दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी है बल्कि ये प्रेमी जोड़ों की पहली पसंद भी बन चुकी है। 25 रुपए का टोकन लेकर ये प्रेमी जोड़े घंटों मेट्रो और मेट्रो स्टेशन में एकसाथ समय बिताते है। मेट्रो उनके लिए सुरक्षित ठिकाना है। जहां ना किसी तरह की रोक-टोक है और ना ही परिवार वालों या फिर सगे संबंधियों द्वारा देखे जाने का डर। घंटों तक ये प्रेमी जोड़े मेट्रो और मेट्रो स्टेशन पर इश्क फरमाते है।

delhi metro

डीएमआरसी के आंकड़ों को देखें तो पता चल जाएगा कि किस तरह से दिल्ली मेट्रो लव बर्ड्स का फेवरिट अड्डा बन चुका है। दिल्ली मेट्रो में हर महीने 1 लाख से अधिक यात्रियों पर मेट्रो स्टेशन के भीतर तय सीमा से अधिक समय बिताने के चलते जुर्माना लगाया जाता है। ये बात उतनी अहम नहीं है जितनी की ये कि जुर्माना देने वालों में ज्यादातर युवा जोड़े हैं। जो एक बार मेट्रो का टोकन खरीदकर इसे लवर्स प्लाइंट बना देते हैं। मेट्रो स्टेशनों के कोनों में आपको आसानी ये ऐसे जोड़े दिख जाएंगे।

कश्मीरी गेट, राजीव चौक और कीर्ति नगर जैसे इंटरचेंज स्टेशनों युवा जोड़े की पहली पसंद है। वहीं यमुना बैंक, राजौरी गार्डन, जनकपुरी और कुतुबमीनार स्टेशन में भी ये जोड़े आपको इश्क फरमाते आसानी से दिख जाएंगे। इन जोड़ों का तो लोगों का लिहाज है और ना ही रोके जाने का डर। वो मेट्रो को प्यार करने का सबसे सेफ जगह मानते है। आम लोगों ने जब शिकायत की तो राजीव चौक स्टेशऩ पर चौकसी बढ़ा दी गई। ये जोड़े भी पने इरादों के बड़े पक्के है, वहां से निकाला गया तो ये कपल्स दूसरों स्टेशनों का रुख करने लगे हैं। यमुना बैंक स्टेशन का खुला प्लैटफॉर्म यंग कपल्स को बेहतर माहौल देता है।

यहां यंग कप्लस सबसे ज्यादा तादात में देखे जा सकते है। दरअसल, मेट्रो किराए में ही यात्री 170 मिनट तक मेट्रो में बिता सकते है। अगर टाइम इससे अधिक हो जाता है तो 50 रुपये का जुर्माना लगता है। ऐसे में ये यंग कप्लस मेट्रो स्टेशन के भीतर आराम से दो-ढाई घंटे बिताते है।

आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल जुलाई में 1,01,730 और अगस्त में 1,07,487 यात्रियों को मेट्रो सिस्टम के भीतर तय सीमा से अधिक समय बिताने के लिए जुर्माना देना पड़ा। वहीं सितंबर में 1,08,725 और अक्टूबर में 1,02,874 जुर्माना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+