EXCLUSIVE : नाबालिग अपराधियों के खौफ से सहमी दिल्ली, पुलिस हुई बेबस
नयी दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाबालिग अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। राजधानी का क्राइम ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हालात ये हैं कि बैग लिफ्टिंग से लेकर गैंगवार तक की वारदातों में नाबालिग अपराधियों का बोलबाला है। बड़े-बड़े अपराधों में नाबालिग अपराधियों की बढ़ती संख्या के बाद दिल्ली पुलिस परेशानियों में डूब गई है। दिल्ली पुलिस की एक रिपोर्ट के मुतूबिक पिछले 3 साल में दिल्ली में नाबालिग अपराधियों की संख्या में 3 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़े चौंकाने वाले है। इसी साल जुलाई तक विभिन्न अपराधों में 11000 से ज्यादा नाबालिग पकड़े गए हैं।

जहां दिल्ली पुलिस इन नाबालिग अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकामियाब हो रही है तो वहीं दिल्लीवाले इन छोटे-छोटे अपराधियों के खौफ में है। ये नाबालिग क्रिमिनल शहर में कोहराम मचा रहे हैं तो वहीं पुलिस बेबस दिखाई दे रही है। इनकी हिम्मत का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता सकता है कि देखने में छोटे ये अपराधी इतने शातिर है कि किसी की जान लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। वो गैंग बना रहे हैं, खूंखार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दिल्ली नाबालिग अपराधियों से सहमी हुई है, दिल्ली नाबालिगों से दहली हुई है।
दिल्ली पुलिस परेशान है क्योंकि नाबालिगों में तेजी से पनपते अपराध पर रोक लगाने में उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। खास बात ये है कि नाबालिग अपराध को अंजाम तक पहुचाने के लिए हर बार अलग अलग तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। खासबात ये कि इन अपराधियों को पता है कि नाबालिग होने की वजह से उन्हें सजा नहीं मिल सकती। दिल्ली में इस साल 31 जुलाई तक 1109 नाबालिग अलग अलग अपराध में पकड़े गए हैं। ये नाबालिग अपराधी लूट, चोरी, स्नैचिंग, मर्डर, रेप जैसी घटनाओं को आसानी से अंजाम दे रहे हैं।
आंकड़ों में नाबालिग अपराधियों की करतूत
दिल्ली में इस साल 31 जुलाई तक 1109 नाबालिग पकड़े गए हैं। इनमें से 38 नाबालिग हत्या के आरोप में पकड़े गए। जबकि लूटपाट में 255 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 68 रेप जैसी घिनौने अपराध में दोषी पाए गए। वहीं सेंधमारी में इस साल 103 नाबालिग पकड़े गए। जबकि 16 डकैती में पकड़े गए।












Click it and Unblock the Notifications