डेंगू से निपटने के लिए दिल्ली के अस्पताल तैयार

अस्पतालों में अलर्ट जारी करने के साथ-साथ एनडीएमसी ने निर्देश जारी कर जल जमाव को रोकने और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर उपयुक्त ऐहतियाती कदम उठाने की मांग की है। इसके लिए स्थानीय निकाय के अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण, लोकनिर्माण विभाग, दिल्ली मेट्रो रेल निगम, दिल्ली परिवहन निगम के प्रतिनिधि और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक कर योजना तैयार की गई।
पिछले 5 सालों में मई के महीने तक कोई डेंगू का मामला प्रकाश में नहीं आया था, लेकिन इस साल 21 जून तक 9 डेंगू के मामले सामने आ चुके है। पिछले साल डेंगू के 5,574 मामले सामने आए थे, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार इस बार इस बीमारी से निपटने के लिए पहले से योजना तैयार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications