साढ़े चार लाख लोगों ने दिया केजरीवाल को जवाब

गौर हो कि अभी आम आदमी पार्टी के विधायकों में और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी, जिसमें सरकार बनाने के मुद्दे पर सबकी अलग अलग राय थी, जिसके बाद केजरीवाल ने जनता के बीच जाने का फैसला किया। फोन कॉल्स, ई मेल और एसएमएस रविवार शाम तक रिसीव किये जाएंगे, शनिवार और रविवार को केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता आम जनता के बीच जाकर सभाएं करेंगे। सोमवार सुबह 'आम आदमी पार्टी' नेता अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने के मुद्दे पर अपने निर्णय की घोषणा करेंगे।
यह ध्यान देने योग्य है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' को 28 सीटें मिली थी वहीं सर्वाधिक सीटें पाने वाली भाजपा ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद 'आप' को कांग्रेस के मिल रहे समर्थन के बाद मुद्दे पर केजरीवाल ने जनता से राय मांगी है।
अन्य टीवी चैनलों द्वारा कराये गये सर्वे से सामने आया है कि 65 फीसदी दिल्ली की जनता चाहती है कि 'आप' को सरकार बनाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications