Delhi: ओल्ड सीमापुरी में तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। देश की राजधानी में एक बार फिर से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां ओल्ड सीमापुरी इलाके में स्थित बिल्डिंग में आग लग गई। दिल्ली पुलिस ने बताया तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। यह आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी थी। आग आज सुबह बिल्डिंग में लगी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी थी।

Recommended Video

    Delhi के Old Seemapuri में भीषण आग का तांड़व, दम घुटने से 4 लोगों की Death | वनइंडिया हिंदी
    fire

    बता दें कि इससे पहले दक्षिणी पश्चिम दिल्ली स्थित पालम में रविवार को आग लग गई थी। यह आग पालम स्थित एक गांवे के घर में लगी थी जिसमे सात लोगों को बचा लिया गया था। पुलिस ने बताया कि हमे शनिवार की रात को एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। हमे जानकारी मिली थी कि घर में आग लगने से कुछ बच्चे भी फंसे हैं, जिसके बाद मौके पर फायर विभाग की टीम और पुलिस बल पहुंचा और राहत व बचाव का काम शुरू किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह से कुछ लोग घायल हो गए थे। बाद में गीले कपड़े से गैस को बुझाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    दिल्ली में जिस तरह से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं वह चिंता का विषय है। 8 अक्टूबर को भी दिल्ली में एक गोदाम में आग लगई थी। गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी की इसपर काबू पाने के लिए 18 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। यह आग ओखला के फेज-2 में कॉटन गोदाम में लगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+