फिर बिगड़े केजरी के बोल, कांग्रेस -भाजपा से पैसे लो, लेकिन वोट 'आप' को दो

नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से विवादों में फंस गए हैं। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वोटरों से बीच विवादित भाषण दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पैसे भाजपा और कांग्रेस से पैसे लो, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दो।

arvind kejriwal

केजरीाल ने सभा में कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बहुत घोटाले किए है। उनके पास बहुत पैसे है। ऐसे में अगर कांग्रेस और भाजपा आपको पैसे का ऑफर दे तो उसे ठुकराईए नहीं बल्कि उनसे पैसे ले लीजिए, लेकिन वोट हमें आम आदमी पार्टी को ही दीजिए।केजरीवाल इतने पर ही नहीं रुके।उत्तमनगर विधानसभा सीट में रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे भाजपा और कांग्रेस से पैसे लें। अगर वो ऑफर न करें तो उनके पार्टी दफ्तर जाकर पैसे की डिमांड करें, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दें।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने भाजपा नेता किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार पर कहा था कि उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से चनाव लड़वाती है तो उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो किरण बेदी के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि भाजपा उन्हें पार्टी में सिर्प इसलिए लेकर आई है ताकि उनपर हार का ठीकरा फोड़ सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+