एग्जिट पोल- केजरीवाल से हार जाएंगी शीला दीक्षित

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर हुए मतदान के बाद आए सर्वे से कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है। सर्वे में कांग्रेस चारों खाने चित होने के साथ दिल्ली में शीला दीक्षित अपनी सीट भी गंवा सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक नई दिल्ली सीट से मैदान में उतरीं शीला दीक्षित को केजरीवाल से हार का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इसी सीट से अरविंद केजरीवाल भी मैदान में हैं। बीजेपी ने नई दिल्ली से विजेंद्र गुप्ता को मैदान में उतारा है।
इंडिया टूडे ग्रुप के लिए ओआरजी ऐक्जिट पोल के मुताबिक केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 36 फीसदी वोट शेयर के साथ पहले नंबर पर रहेंगे। वहीं शीला दीक्षित 31 पर्सेंट वोट के साथ दूसरे नंबर पर होंगी। एबीपी न्यूज-नीलसन एक्जिट पोल के मुताबिक भी शीला दीक्षित को केजरीवाल से हार का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications