बिजली-पानी पर कर रहे थे बवाल,लवली समेत 3 गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में बिजली-पानी के संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। कांग्रेसी नेता बीजेपी के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर इस संकट के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सड़कों पर उनका विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की और जब वे नहीं रुके तो उन पर पानी की बौछार की।
दिल्ली में आम जनता की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए कांग्रेस कई दिनों ने बिजली-पानी की लड़ाई लड़ रही हैं। लेकिन शनिवार को उनका ये प्रदर्शन उग्र हो गया। इन लोगों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की और मजबूरन पुलिस को उन्हें अपने हिरासत में लेना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार, डॉ. नरेश कुमार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications