केजरीवाल के VVIP मंत्री, लालबत्ती की कार में सवार हुए गोपाल राय

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता खुद को आम आदमी बताते है, लेकिन दिल्ली में सत्ता की कुर्सी संभालने के बाद इनपर भी सियासी रंग का नशा चढ़ गया है। अब ये नेता आम से खास बन चुके हैं। जी हां जो आम आदमी पार्टी अब तक वीआईपी कल्चर और लालबत्ती खत्म करने की बात करती नजर आती थी अब उनके ही नेता लालबत्ती लगी गाड़ियों में काफिलों से साथ दिखाई देते हैं।

 gopal rai

आप नेता और दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय लाल बत्ती हूटर की गाड़ी के साथ अपने पैतृक घर मऊ पहुंचे तो ये विवाद और घिर गया। आम आदमी पार्टी इस मसले पर सफाई तक नहीं दे पा रही है तो वहीं पार्टी के कुछ चाटुकार इसे यूपी सरकार की गलती करार देकर उसपर उंगली उठा रहे है।

थाना मधुबन अपने पैतृक गांव गोबरीडीह जाते समय दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय लाल बत्ती हूटरऔर उत्तर प्रदेश सरकार के व्हीकल फ्लीट के काफ़िले के साथ पहुंचे तो मीडिया ने पार्टी को निशाने पर ले लिया। आप के प्रवक्ता कुमार विश्वास ने कहा कि हम गोपाल राय से बात करेंगे। तो वहीं पार्टी के कुछ नेता कह रहे हैं कि यूपी सरकार ने ये गाड़ी उपलब्ध कराई थी, उनसे भी पूछना चाहिए। अगर यूपी सरकार ने प्रोटोकोल के तहत उपलब्ध कराई है, तो भी इसका इस्तेमाल करना गलत है।

आपको बता दें कि ईलाज के लिए बैंगलुरु जाते वक्त दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लाल बत्ती उतार दी थी तो वहीं अब उनके नेता लालबत्ती और हूटर का इस्तेमाल कर पार्टी को सवालों के घेरे में ला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+